सैनी एजुकेशन सोसायटी ने मनाई सावित्री बाई फूले जयंति 03/01/2013 Program Photo


सैनी एजुकेशन सोसायटी ने मनाई सावित्री बाई फूले जयंति छात्राएं प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जीवन से लें प्रेरणा : विजय सैनी रोहतक (हरियाणा), 3 जनवरी। उत्तर भारत में सैनी समाज की सबसे बड़ी सैनी एजुकेशन सोसायटी द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की जयंति अवसर पर सैनी कन्या स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए सैनी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के लिए पुरूष प्रधान देश में शिक्षा का अधिकार दिला कर ये दिखाया था कि महिलाएं पुरूषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने यह काम उस समय किया था जब महिलाओं का पढना व घर से बहार निकलना एक अभिशाप माना जाता था। विजय सैनी ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे सावित्री बाई फुले के जीवन से प्ररेणा लें और अपने आस-पास में जो भी लडकियां शिक्षा से वंचित हैं उन्हें स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विजय सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित तथा सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। समारोह के दौरान सावित्री बाई फुले के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्राचार्य बी.डी.मदान ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था, जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने सावित्री बाई फुले के 19वीं सदी की शुरूआत में अनेंको चुनौतियों का सामना करते हुए पहली महिला शिक्षिका बन कर किस प्रकार नारी शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योति बा फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए किस प्रकार महिलाओं को शिक्षक किया एवं विधवा, पूर्नविवाह, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ लडने व दीन दुखियों के उत्थान में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्राची ने प्रथम व प्रियकां ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च वर्ग में शंकर ने प्रथम व बिटु दुसरे स्थान पर रहा। वहीं कनिष्ठ वर्ग में निशा ने प्रथम व अजंलि ने दुसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। समारोह में शिक्षण संस्था के वरिष्ट पदाधिकारी डा.यादराम सैनी पूर्व प्रबंधक रघुबीर सैनी, उपप्रधान प्रवीण सैनी ने भी बच्चों को सावित्री बाई फुले के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन शिक्षिका सोनिया ने किया। मुख्यातिथि विजय सैनी ने कहा कि सैनी संस्था की ओर से जल्द ही छात्राओं के लिए जे.बी.टी की कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। सैनी संस्था की युवा मैनेजमैंट का ये प्रयास रहता है कि वे बेटियों के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षा के अवसर प्रदान करें उन्होंने छात्राओं के लिए बी.एड.एजूकेशन कालेज भी खोला, जिसमें 100 सीटें हैं भविष्य में उनका प्रयास है कि इस एजूकेशन कालेज में सीटों की सख्यां बढाकर 200 कर दी जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लडकियों को शिक्षा का अवसर मिल सके। समारोह के अन्त में उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागी व प्रथम समेस्टर की परीक्षा में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर गरीब बच्चों को गरम कपडे भी वितरीत किए। समारोह में नवीन सैनी, ईश्वर रोजला, विनोद सैनी, कालेज प्राचार्य ओ.पी.चौधरी, स्कूल प्राचार्य धर्मबीर सैनी, बी.डी.मदान, संगीता अरोडा, सीमा सैनी, अमित सैनी सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। फोटो कैप्शन: प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि विजय सैनी।



Source of Information